शास्त्रीय नृत्य
छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना और दुर्गा वन्दना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक गरिमा का उदाहरण दिया।
UNwH Dehradun
आग़ाज़’26 – फ्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव
31 October 2026 · University Campus, Dehradun
Campus Celebration
31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ (यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’26 – फ्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दाहिया ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की।
फ्रेशर्स पार्टी और दीपावली के इस उत्सव की शुरुआत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र, ट्रस्टी एवं प्रबंध निदेशक श्री नितेश कुमार, निदेशक एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष दाहिया, श्री हर्षवर्धन (सचिव), कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय मित्तल के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मंत्रोस्तुति से की गई।
उन्होंने सेलिब्रिटी गेस्ट प्रांजल दाहिया को अंगवस्त्र, पुष्पपुंज और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन सैनी, पूर्व विधायक (हरियाणा) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
“आज की शाम ना केवल अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए है बल्कि यह इस सत्र की नई पीढ़ी जिन्हें हम फ्रेशर्स भी कहते हैं, को यू.एन.डब्ल्यू.एच. परिवार में पूरे दिल से शामिल करने के लिए भी है।”
कुलपति ने “अभी आग़ाज़ है तेरा बहुत कुछ सीखना है, कमर कसनी है बाक़ी, मुट्ठी भींचना है” गीत के साथ सभी दर्शकों में जोश और आत्मविश्वास भर दिया। उन्होंने कहा कि आज का यह फेस्ट केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि काबिलियत, क्रिएटिविटी, सहयोग, उत्साह और नई यादों का प्रतीक है।
Stage Moments
परंपरा, लोक और युवा ऊर्जा — एक मंच पर
छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना और दुर्गा वन्दना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक गरिमा का उदाहरण दिया।
उत्तराखंडी लोकनृत्य और हरियाणवी बॉलीवुड मिक्स डांस ने समा बांध दिया और परिसर में उत्साह भर दिया।
शिक्षिकाओं मीनाक्षी घिल्डियाल और अदिति रावत की बॉलीवुड डांस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
युवा छात्र-छात्राओं ने मंझे हुए मॉडल्स की तरह रैंपवॉक कर स्वैग और आधुनिकता का प्रदर्शन किया।
Crowns & Titles
फेस्ट के दूसरे चरण में प्रतिभागी विजेताओं के नाम की घोषणा के साथ-साथ मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का चयन किया गया। विजेताओं को विश्वविद्यालय के ट्रस्टी और मैनेजमेंट टीम के हाथों क्राउन और पुरस्कार भेंट किए गए।
पूरा परिसर गीत-संगीत और युवा जोश से गूंज उठा। विदेशी छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और भारतीय संस्कृति को निकटता से देखा।
BCA प्रथम वर्ष
B.A. LL.B. प्रथम वर्ष
Closing Notes
समारोह का समापन विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित करते हुए किया। उन्होंने इस समारोह की सफलता का श्रेय पूरे यूएनडब्ल्यूएच परिवार को दिया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में उनके नए सफ़र और दीपावली उत्सव के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी घिल्डियाल, अदिति रावत और डॉ. रजनीश ने बख़ूबी किया। समारोह में सभी शैक्षणिक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण पूरे जोश और सहभागिता के साथ मौजूद रहे।
Photo Gallery
Glimpses from Aaghaz'26 — click any photo to view